रिशतेदार है ,इस्तेमाल करो
धनवान है ,कंगाल करो
खुश है ,सवाल करो
दुख मे है, मलाल करो
सीधा साधा है,हलाल करो
शोहरत पानी है मुफ्त मे
विद्यालय मे बवाल करो
जीतना है चुनाव
जनता को खुशहाल करो
भरना है खजाना
जनता को बेहाल करो
संवरने ना पाए फिर से
चेहरे का इतना बुराहाल करो
बन पत्रकार, दौलत कमा
देशद्रोही से ,देश का सवाल करो
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X