चांद की तरह कभी छुपती हो निकलती हो
इठलाती हो मुस्कराती हो
चमक चमक के आसमान से
बिजली क्यों गिराती हो
मद प्याला में मद लगती तुम
हमे मदाकश बनाए जाती हो
आए दिन मैं क्या करूं
जीना पसन्द या मरना करूं
ऐसे क्यूं तड़पाती हो तरसाती हो
चमक चमक के आसमान से बिजली क्यूं गिराती हो
तेरी ज़ुल्फ़ जब नागन सी लहराती है
कुछ देर के लिए हवाएं भी थम जाती है
मटक मटके चलना तेरा
मेरे दिल पे छुरी चलाती हो
चमक चमक के आसमान से बिजली क्यूं गिराती हो
तेरा रुप का जादू चल गया
जिसे जीना था वो सम्भल गया
जिसे मरना था वो मचल गया
अपने नयनों का तीर सनम हम पे क्यूं चलाती हो
चमक चमक के आसमान से बिजली क्यूं गिराती हो
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X