मकान छोटा है ,समान बड़े हैं
तकलीफ तो होगी अरमान बड़े हैं
अरमानों को रखो अपनी औकात मे
अरमानो की उडान बड़ी है
अरमानों का भी अरमान होता है
पूरा होते ही हजारों अरमान खड़े हैं
पूरा नहीं हुआ जिनका अरमान अबतक
कितने लोग इस जमीन के अन्दर गड़े है
ये अरमान भी गजब का शौक है यारो
पूरा हो अरमान ,भाईयों से जंग लड़े हैं
इन्सानों के अरमान कभी खत्म नहीं होते
मरने के वक्त तक जीने के अरमान पड़े हैं।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X