आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरी जीत पर हमने आँसू बहाए थे

                
                                                         
                            तेरी जीत पर हमने आँसू बहाए थे,
                                                                 
                            
तेरे लिए ही हमने ख़्वाब सजाए थे।
तेरे लिए ख़ुद के अरमान जलाए थे,
तूने ही फिर क्यों जाल बिछाए थे?

तेरे भरोसे हमने सपने सँवारे थे,
तेरे लिए छोड़े कितने ही किनारे थे।
धोखा दिया तूने, ये कैसा सिला दिया?
जिसको अपना माना, उसी ने रुला दिया।

नासमझ! नाले-समंदर हमसे उलझे थे,
ख़ुद को शेर बताकर गीदड़ बन बैठे थे।
ख़ुद को मसीहा कहता, दिल तेरा काला,
याद आएँगे गुनाह, जब जपेगा माला।

बिगाड़ न पाएगा, साथ है ऊपरवाला,
सच्चे जिगरवाले को तूने कम आँका।
वक़्त की अदालत में हिसाब होगा सारा,
एक दिन रह जाएगा तू जग में अकेला।

कर न सकेगा तांडव, सुन ले ऐ दानव,
तेरे सामने सीना ताने खड़ा है मानव।
ताक़त के नशे में तू भूल गया इंसानियत,
एक दिन तुझे ही याद आएगी अपनी हैवानियत।

एक बार भरोसा तोड़ा है तूने,
कितने दिलों को झकझोरा है तूने।
ज़रा देख अपना चेहरा आईने में,
क्या नज़र आता है अपने ही सीने में?

ख़ुश तो तू भी नहीं, चाहे लाख छिपाए,
बेगाने बनकर कितने ही दिन बिताए।
अभी भी वक़्त है, ऐ दोस्त, सुधर जा,
अपने गुनाहों से लौट, ज़रा सँवर जा।

नफ़रत की राहों में सुकून नहीं मिलता,
झूठ के सहारे कभी मान नहीं मिलता।
अब भी सँभल जा, यही वक़्त का इशारा,
वरना पछतावे में कटेगा जीवन सारा।

- भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर