आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपने पूर्वजों की मर्यादा का, थोड़ा सम्मान हो।

                
                                                         
                            मन में लगी आग है,
                                                                 
                            
समय की यही मांग है।
सुन लो कभी जनता की,
इसी में तो मान है।

मिट्टी की मूरत जैसे खड़े,
कुम्हार के बनाए घड़े।
लोट रहा ऊपर वाला,
जैसे साँप लोटे।

किससे कहें मन की पीड़ा,
कौन समय पर दौड़ा?
सिंहासन बत्तीसी का दरबार,
कागज थमाए, बोले—देख यार!

बड़े-बड़े वादे कर जाएँ,
कुछ न हो तो सिंहासन उतरवाएँ।
जनता को बड़ा भरोसा,
वे सिंहासन पर बैठे जैसे आसन।

दरिया भी शरमा जाए, सुनकर वचन,
करता हूँ मैं इसे नमन।
जनता कहती, यही है हमारा करम,
वो कर रहा अपना धरम।

आरती सजाए, फूल-माला लिए,
बैठे इंतजार में।
जैसे उतरा कोई भगवान हो,
कुछ तो समझो यारो!
इतना तो मान हो।
अपने पूर्वजों की मर्यादा का, थोड़ा सम्मान हो।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
21 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर