सब जाग जायें, आमोद-प्रमोद का वक्त समाप्त हुआ वक्त प्रारंभ हुआ जागृति का ,जग कर उठने का
सो न पथिक यात्रा जटिल हे और उलझो न बैठने में
भोर हो गया जवान सो रहें हैं , वक्त नहीं है सोने का
जीवन भर सोने का वक्त पडा है, सीमाओं रक्षा का
बीत न जाए समय , हमला कर दे दुश्मन सीमाओं में
हृदय स्थल रिक्त पडा है सुरक्षा देश के वाशिंदो का
पल-पल स्थित पता नहीं कौन बन जाए दुश्मन देश का
छुपा हुआ है दुश्मन आस्तीन का सांप बन कर
जगह-जगह आतातायी घुसपैठिएं आंतकवादी बन कर
सावधान ! खबरदार ! रक्षा कर देश के अस्मिता का
नागरिक भी सजग रहे ,सवाल है देश की अस्मिता का
- भागवत प्रसाद नायक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X