आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बस्ता

                
                                                         
                            अलमारी के कोने पर देखा बस्ता
                                                                 
                            
बचपन सारा खोने पर देखा बस्ता
टूटी पेंसल कुछ पन्नो को साथ लिए
कतरा कतरा होने पर देखा बस्ता
छोटी सी इक टाई पर इक बैच लगा
यादें धूमिल होने पर देखा बस्ता
छोटे छोटे टुकड़ो में कुछ रंग पड़े
रंग हज़ारो खोने पर देखा बस्ता
कागज़ की इक नाव साथ पतवार लिए
मौसम सारे खोने पर देखा बस्ता
उलटी सीधी शक्ल बनाई यारो की
यार पुराने खोने पर देखा बस्ता
चूरन पुड़िया टॉफी के अवशेष मिले
जीवन खट्टा होने पर देखा बस्ता
गाढ़ी स्याही से था उसपर नाम लिखा
सारी यादें धोने पर देखा बस्ता
कागज़ में लिपटी थी इक तस्वीर मिली
जिसका बस्ता ढोने पर देखा बस्ता
ग्रीटिंग के कुछ कार्ड संभाले रखे थे
कितने साल गुजरने पर देखा बस्ता
बचपन के लम्हात अभी तक है ज़िंदा
खुद को बूढ़ा होने पर देखा बस्ता


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर