आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सवाल हमारा सबसे बड़ा हथियार!

                
                                                         
                            हाथ में तिरंगा, दिल में वतन,
                                                                 
                            
कर देंगे गद्दारों को दफन!

तिरंगा हाथ में, आग दिल में है,
भारत का हर युवा अब महफिल में है।

गद्दारी का अब एक ही अंजाम होगा,
हर जवाब अब संविधान से होगा।

जाग गया अब देश का युवा,
सिस्टम का होने वाला है 'धुआँ-धुआँ'!

जो देश बेच कर भाषण देते,
वो ही हर दिन देशभक्ति के नारे देते!

कुर्सी के आगे झुकता ईमान—
जनता पूछे, “कहाँ है संविधान?”

सवाल उठे तो डरना कैसा, लोकतंत्र है—
कलम उठेगी, वोट बोलेगा, सच का
सूरज फिर से डोलेगा।

जागा युवा, जागा हिंदुस्तान, गूँजे फिर
से संविधान!

जनता जागी, बदला मिज़ाज, अब
सवालों का होगा राज!

युवा कहे—हम साथ चलेंगे, झूठ के आगे
नहीं झुकेंगे।

तिरंगा ऊँचा, ऊँचा सम्मान, दिल में
भारत, हाथ में संविधान!

नफ़रत हारें, प्रेम जगे,
भारत के हर कोने में दीप जले।

जन-जन बोले एक ही गान—
“सबसे ऊपर संविधान!”

सच की लौ जब जलती है, झूठ की
दुनिया पिघलती है!

हाथ में तिरंगा, दिल में वतन, सच की
राह पर बढ़ते कदम।

भारत माता का यही सम्मान—
न्याय, समानता और संविधान!

जाग गया अब हिंदुस्तान, गूँज रहा—
जय संविधान!

जनता कहती एक विधान—
“वोट सुरक्षित, तभी लोकतंत्र महान!”

नारी का हो पूर्ण सम्मान,
तभी सुरक्षित होगा हिंदुस्तान!

न हिंसा चाहिए, न कोई वार,
सवाल हमारा सबसे बड़ा हथियार!

जनता जागी, युवा जवान—
सबसे ऊपर संविधान!

धुआँ-धुआँ… धुआँ-धुआँ!
झूठ-फरेब का धुआँ-धुआँ!
 ~बाल कृष्ण मिश्रा, नई दिल्ली |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
59 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर