सूनी डगर पे मैं तेरा नाम लेता रहा
हाँ... नाम लेता रहा...
तू ग़ैरों की महफ़िल में, मैं तन्हाई सहता रहा
बेवफ़ा... तन्हाई सहता रहा
तड़पता छोड़ के मुझको, तेरा कारवाँ चल दिया
अधूरे चाँद जैसा, मेरा इश्क़ रह गया
अधूरे चाँद जैसा, मेरा इश्क़ रह गया
मिले न मौत मुकम्मल, न चैन पूरा आया
कफ़न मिला न मुझको, न तेरा साया आया
ज़िंदा जला दिया मुझे तेरी बेरुख़ी ने इस क़दर
कि मेरी राख से भी बस, तेरी ही वफ़ा का धुआँ आया
तू मुकम्मल कहानी किसी और की बन गई
मैं अधूरा सा अफ़साना तेरा रह गया
तेरी डोली उठी तो मेरा जनाज़ा भी सज गया
तू हँस के रुख़्सत हुई , मेरा ख़ुदा भी रो दिया
तड़पता छोड़ के मुझको, तेरा कारवाँ चल दिया...
अधूरे चाँद जैसा, मेरा इश्क़ रह गया...
~बाल कृष्ण मिश्रा , नई दिल्ली |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X