आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चांदनी रात में तुम निकलना नहीं

                
                                                         
                            मेरी नज़रों से ओझल न हो एक भी पल
                                                                 
                            
मेरा दुनिया में कोई सहारा नहीं।
तेरा दीदार ही मेरी धड़कन बनी
दूसरा दिल का कोई मसीहा नहीं।

ज़िंदगी खूबसूरत बहोत है मगर
तेरे बिन ज़िंदगी भी है मय्यत मेरी।
मेरी सांसों की ताज़ा हवा बन के आ
तू फ़िज़ा में नहीं तो फ़िज़ा कुछ नहीं।

चांदनी रात में तुम निकलना नहीं
चाँद की रौशनी मात खा जाएगी।
आप निकलें जो गलियों की जानिब मेरी
मेरी तक़दीर में कुछ अँधेरा नहीं।

किस तरह से मैं एहसास ज़ाहिर करुँ
किस शकल में मैं तारीफ तेरी करूँ।
तेरी रंगत से हर सू है इक जश्न सा
तेरी सीरत सा दुनिया में कोई नहीं।

मेरी हर बार है इल्तेजा आपसे
सिर्फ एक बार कह दो की है ये मेरा।
लाख एहसान होगा तेरा उम्र भर
अयेसे एहसान का कोई बदला नहीं।
-बदरे आलम खान
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर