आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तो चाँद को देखकर रात गुज़ार जाएँगे।

                
                                                         
                            तन्हाई की उस झील में,
                                                                 
                            
एक कश्ती हमने बनाई थी,
उसके बीच में हम और तुम थे,
चारों ओर तन्हाई थी।
तुम मुस्कुराई थी,
मेरी बाँहों में समाई थी,
तुम्हारे इंतज़ार में,
एक कश्ती और भी आई थी।
ये मुझे ही पता था,
वो तुम्हें बहुत लुभाई थी,
पर वो कश्ती अपने साथ,
एक आँधी भी लाई थी।
शायद उसके प्यार की आँधी ही,
इतनी तेज़ थी,
डूब गई हमारी कश्ती,
जो कभी न डगमगाई थी।
तन्हाई की उस झील में,
मैं गिर गया था कुछ इस तरह,
शायद तुम इनकार करो,
छींटें तुम पर भी आई थीं।
तन्हाई की उस झील को,
आँसुओं से दरिया कर दिया,
तेरे इंतज़ार को,
जीने का ज़रिया कर दिया।
तुम चली गई हमसे दूर,
यादें हमें सताएँगी,
कहते हैं डूबी कश्तियाँ,
न वापस आई हैं, न आएँगी।
तुम्हें भुलाने की कोशिश में,
दोस्तों को अक्सर पिलाकर रो जाएँगे,
याद फिर भी आएगी तुम्हारी,
तो चाँद को देखकर रात गुज़ार जाएँगे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर