सूरज की तरह चमकना है
तो सूरज की तरह तपना होगा,
जीवन संघर्ष है तो
संघर्ष तो करना होगा,
जीवन के मुश्किल डगर में भी
हमको तो चलना होगा,
चाहे जितनी आए रुकावटें
हमको तो आगे बढ़ना होगा,
ना बैठ कायर बनके
जीवन में तो लड़ना होगा
जीवन में आगे बढ़ना है
तो कोशिश तो करना होगा,
मंजिल तक पहुंचना है तो
काटो की डगर पर चलना होगा,
लाख गिरे इस संघर्ष के पथ पर
लेकिन हमे गिर के उठना होगा,
जीवन में आगे बढ़ना है तो
कोशिश तो करना होगा,
-एकता यादव
ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
भदोही उ.प्र.
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X