आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दबाए बैठे हो

                
                                                         
                            चंद लफ़्ज़ों में कहाँ बयाँ होंगे राज़ हमारे,
                                                                 
                            
ज़रा पास तो बैठो, गुफ़्तगू कर जाएँगे।
खुलेंगे राज़ ज़माने के हमसे,
तुम कहोगे—बहुत कुछ दबाए बैठे हो।

तेरी आँखों में जो सवाल ठहरे हैं,
हमने उनमें कई जवाब रखे हैं,
तुम पढ़ोगे अगर ख़ामोशी हमारी,
कहोगे—दिल में किसको बसाए बैठे हो।

कुछ ज़ख़्म ऐसे भी हैं रूह के अंदर,
जिन्हें मरहम की ज़रूरत नहीं होती,
बस कोई अपना पूछ ले हाल-ए-दिल,
कहोगे—इतना दर्द कहाँ से लाए बैठे हो।

हमने दुनिया से हँसकर बात की मगर,
अपने हिस्से की रात रोकर काटी,
तुम जो पूछोगे वजह उदासी की,
कहोगे—किसका ग़म दिल से लगाए बैठे हो।

तुम्हें चाहना कोई गुनाह तो नहीं,
फिर ये दिल इतना बेकरार क्यों है,
मेरी आँखों में देखना एक दफ़ा,
कहोगे—इश्क़ हमसे छुपाए बैठे हो।

‘बेसुध’ अब राज़-ए-दिल क्या छुपाएँ तुमसे,
तुम तो हर ख़ामोशी पढ़ लेते हो,
हमने माना नहीं इश्क़ का नाम कभी,
तुम कहोगे—मगर दिल में बसाए बैठे हो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर