आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्यों हुये डाॅक्टर लुटेरा एक समान

                
                                                         
                            ओ नाच जमूरे छमा-छम, सुन बात पते की एकदम
                                                                 
                            
हाथ पैर में हड़कन होती है, सर में गोले फूटे धमा-धम
आं छी जुकाम हुआ या सीने में दर्द करे धड़ाधड़क,
छींकें गरजे तोपों सी या खून नसों में फुदकें फुदकफुदक
मेरा जमूरा बतायेगा,क्यों डाक्टर लूटेरा नहीं किसी से कम
सुन मेरे प्यारे सुकुमार जमूरे तेरी बात लगे सही एकदम।
यह जुमूरा बतलाता है एक डाक्टर और लूटेरे का तानाबाना
हे भाई तूने अपने डाक्टर को क्या अब तक नहीं पहचाना है।
गौर से देख डाक्टर और लुटेरे में एक समानता है
लुटेरा नकाब में मुंह छिपाये, डाक्टर मास्क पहनता है
जान बचाना चाहो तो, माल सारा बाहर निकालो
लुटेरे की इस धमकी से झुकजाता है इंसान यारों।
जमूरा कहता है जान की धमकी अब डाक्टर भी देता है
कईप्रकार के टेस्ट कराकर, वह मरीज को लूट लेता है
लुटेरा हाथ में चाकू थामे, और डाक्टर थामे छुरी
दोनों के हाथों लुटना ही हैें, इंसान की किस्मत बुरी।
पेशा लुटेरे का खून से खेलना, खेले खूनी घटनायें
खून खराबे से बचने, लुटरे से सब लुट जाये।
जमूरा कह रहा डाक्टर और लुटेरा दोनों एक समान
लुटेरा पहने नकाब,मास्क सर्जन की पहचान
जान बचाना चाहते धमकाना दोनों का काम
आदमी खुद ही लुट जाता,दोनों को मिलते मुंहमाॅगे दाम।
हथियार लुटेरे का चाकू, डाक्टर के हाथ में छुरी
जान चली जाने के डर से,दोनों की इच्छायें हो पूरी।
जमूरा बता रहा डाक्टर और लुटेरा, दोनों एक समान
खून से खेलने का पेशा, है लुटेरे ओर डाक्टर के नाम
धन के भूखें दोनों है, डराना-धमकाना दोनों का काम
आज व्यापारी हुये डाक्टर, मुनाफा कमाना इनका ईमान
पीव वैद्य सुसेण से कहाॅ मिलेंगे, पुकार रहा भारत की आवाम।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर