आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कितना खतरनाक होता है सपनों का मर जाना

                
                                                         
                            जब जब दिल का दर्द, असीम हो जाता है
                                                                 
                            
तब-तब मुर्दा शांति सा, यह शरीर भर जाता है।
गायब हो जाती है तडफ, ठहर जाते है मनोभाव
मर जाते है सपने, हो जाता है शमशान सा ठहराव।।
रोज रोज घर से काम पर निकलना, और लौट कर आना
कितना कष्टप्रद होता है, दुनिया में सब कुछ सह जाना।
द्वेष हिंसा और वासना,है आदमी के स्वार्थ की कहानी
छल,कपट और बेईमानी, है धर्म के विनाश की वाणी।
नींद के नहीं, मैं जागते सपनों को देखता रहा हूं
समय की हर करवटों में, सौ-सौ बार मरा और जिया हूं।।
खामोशी से शांत है शरीर, जीवन का हर पल थम सा गया है
डूब रहा आत्मा का सूरज, चेतनमन मौत में रम सा गया है।।
‘’पीव’’ कितना खतरनाक होता है,जीवन में सपनों का मर जाना
अपने जिस्म को मुर्दा बनाकर,उस मुर्दाशांति से खुद भर जाना।। 


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर