आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर कैदी की यही कहानी

                
                                                         
                            बंद दरवाजा चारदीवारी,
                                                                 
                            
ऑखों में पानी,
हर कैदी की यही कहानी
ऊंची ऊंची दीवालों के घेरे,
यह सब है सरकारी डेरे
जेल है ये अपराधियों की राजधानी
मुश्किल घडी का सख्त पहरा
रात दिन रहता घनघोर अंधेरा,
कब कटेगा अंधकार, बोले सभी जुवानी
अजीव हुई जिंदगी की दौड,
मुलाकात बिना खत्म होता दौर
आया न संदेशा, आया आंखों में पानीा
मिलता नहीं पेट भर खाना
कैसे जीते है किसको बताना
दिल के दर्द की कोई समझे न बानी
कब दिन निकला
कब रात आयी
हर रात काली ,जिसकी काली ही कहानीा
पहरेदारों की,होती करनी काली
हर प्रहर की,होती राते और काली
पहरेदारों की,जितनी करनी काली
उतनी कोठरियों में,गूंजे उनकी गालीा
चारदीवारी मे, सख्त पहरा है
मरने जीने का घाव गहरा है
शासन ने झौकी, सुरक्षा में ताकत भारीा
किस ऐब ने फरेब ने मुझे जकडा था
राजनैतिक षड्यंत्र का जाल बडा तगडा था
पीव सुनी नहीं पुलिस ने, न कोर्ट ने मानी
हथकडिया कलाई में है और जेल की ठानी
काली कोठरियों के सींखचों को
सुनाता हूं मैं अपनी कहानी  


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर