सुन जमूरे आज भारत का, हर इंसान चाहता है स्वस्थ्य काया
हो स्वस्थ्य जीवन हर व्यक्ति का, न हो किसी बीमारी का साया।
सुरसा के मुख सा फैला हृदय रोग,हर कोई इससे पीड़ित है
आहार प्रयोग विधि से सब रोग मिटे,यह डाक्टर को विदित है।
रोग की गंभीरता और ब्लाकेज रोकना है चिकित्सक का धर्म
पर पूर्ण स्वास्थ्य दे देगा तो व्यवसाय चिकित्सक का होगा नर्म।
बीमारों की लम्बी लाईन खड़ी करना अब डाक्टरों का है काम
गंभीर बीमारी बतलाकर आपकी खुशिया छीने डाक्टर तमाम।।
आज जमूरा खोलेगा, डाक्टरों का कैसा चलता है गोरखधंधा
कैसे शोषण होता है रोगी का और कैसे चलता है मेडीकल धंधा।
ब्लाकेज रोकने का इलाज नहीं करते, ये रोगी को मौत से डराते हैं
षड़यंत्री हुये अधिकांश हृदयविशेषज्ञ, ये चीरफाड़ से ज्यादा कमाते हैं
कोई भी मरीज नहीं चाहेगा, हृदयगति रूकने से हो जाये उसकी मौत
पर हृदयगति रूकती कैसे है, अंजान बने क्या है ब्लाकेज का स़्त्रोत।।
कहता है जमूरा, सुन मेरे भाई, हार्ट अस्पतालों का आॅखोंदेखा हाल
सीने में दर्द उठते ही जब रोगी हृदयविशेषज्ञ के पास जाता
तमाम जाॅच-परख के बाद परिजनों को यह फरमान सुनाता
एक मिनिट लेट हो जातेे तो मरीज को बचाना मुश्किल होता
मुहॅमागी फीस जमाकरवाने का डाक्टर का चल जाता है यह मंत्र
हार्ट के आपरेशनफार्म पर सगे-संबंधी हस्ताक्षर कर देते है सर्वत्र
मरीज जाल में फॅस जाता है सि़द्ध हुआ डाक्टर का अनैतिक षडंयंत्र
कितने साल जी पाता है आपरेशन का रोगी कोई तो खोले यह रहस्य
जमूरा कहता सोती रहेगी सरकारें,मरनेवालों पर नहीं होगी कोई बहस ।
हृदय में छोटे से छोटे ब्लाकेज की, क्यों की जाती है बाईपास सर्जरी
डाॅक्टर कहता जानलेवा ईलाज है, फिर जान से क्यों खेल करें सर्जरी।।
सर्जरी कर डाॅक्टर मुनाफा कमाता, और रोगी के प्राणाेेें से खेल जाता
शोध-प्रयोग दवाओं के वह करता पीव दुष्परिणामों से भले रोगी मरता।।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X