जो काम तुम करते हो, उससे प्यार करना सीखो,
हर सुबह को मुस्कान दो, हर शाम को सुकून दो।
शिकायतों में वक़्त गँवाना कैसा,
जब मेहनत ही है तो फिर डरना कैसा।
दिल लगाकर जो निभाओ अपना फ़र्ज़,
वही बनता है ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत मर्ज़।
काम को बोझ नहीं, इबादत बना लो,
हर जिम्मेदारी को अपनेपन से निभा लो।
जब दिल से करोगे, तो थकान नहीं सताएगी,
कामयाबी खुद चलकर पास आएगी।
घर और ऑफिस में सामंजस्य लाओ,
ना खुद को खोओ, ना रिश्तों को भूला जाओ।
थोड़ा सुकून, थोड़ा जुनून साथ लेकर चलो,
काम और जीवन में संतुलन की राह पर चलो।
क्योंकि जो काम से करता है दिल से दोस्ती,
उसे न फ़िक्र होती है, न कोई मजबूरी।
उसके हर दिन में ऊर्जा होती है खास,
और हर पल में बसती है खुशियों की मिठास।
- आस्था पांडेय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X