आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ

                
                                                         
                            एक अक्षर का एक शब्द ये, कैसे करें हम इसका गान;
                                                                 
                            
सूरज चाँद सितारों से भी बढ़कर रहता जिसका मान|
वन उपवन ये झरनें नदियाँ दे न पाते इतना सुख;
एक पल में ही दे देती है माँ वो सुख जितना महान||

माँ न हो तो किसी चीज की कोई भी कल्पना कैसी;
इसके बिना तो जग झूठा है, झूठी है हम सबकी शान|
एक अक्षर का एक शब्द........

सुख हो या दुःख सबमे रखती है अपने बच्चों को खुश;
सब कुछ सहती पर रखती है नित्य प्रति बच्चों का ध्यान |
एक अक्षर का एक शब्द............


लाडले की खुशियों खातिर सर पे बोझ उठाती है;
बच्चों के दोषों को छिपाती, बन जाती जो खुद अन्जान|
एक अक्षर का एक शब्द......


आशीष यादव


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर