एक सृष्टि है
सुंदर-सी प्यारी-सी बेहद खुबसूरत-सी,
जब उस सृष्टि को बाँटा गया
तो बहुत से ग्रह, नक्षत्र, तारे, सितारे हो गए,
उसमें हमारी पृथ्वी हो गई
अब उसे भी महाद्वीपों में बाँट दिया,
महाद्वीपों को देशों में विभाजित कर दिया
देशों को राज्यों में बाँटा गया
राज्यों का जिला में बटवारा हुआ
जिला का अंचल में विभाजन हो गया,
अंचल से प्रखण्ड में
प्रखण्ड से गाँव, गाँव से मुह्ह्ल्ले, कसबे कर के बाँटता गया....
खैर छोड़ों,,,,
यहाँ तक तो थोड़ा ठीक था
जब जन्म हुआ
तो कहाँ जन्म हुआ?
मतलब किस घर में, किस कुल में ,किस धर्म में, किस जात में,
हिन्दू ,मुस्लिम ,सिक्ख, ईसाई कह कर खुद को बाँटें
फिर हिन्दू में भी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शुद्र मे बाँटें
मुस्लिम होकर भी शिया ,सुन्नी में खुद को बाँटें,
चलो कोई नहीं,,,,
घर में भी माँ, बाप, भाई, बहन, सगे-संबंधी में भी बटवारा
जमीन का टुकड़ा भी बाँटा
पैसे का बटंवारा किया
यह सोच कर कि बाँटने के बाद वह मेरा होगा
पर हकीकत तो सामने तब आई
जब मृत्यु दरवाजे पे आई
और मुस्कुरा कर कही
"चलो वक्त हो गया है तुम्हारा ,जो है तुम्हारा सब बाँधो और साथ ले चलो"
दो पल रूक देखा मैंने
आखिर बचा ही क्या है मेरा
शुरुआत से अंत तक तो सिर्फ बाँटा ही बाँटा है
भला बाँटने से कोई भी चीज बढ़ती थोड़ी है....?
फिर क्या था
सब कुछ छोड़ जाना पड़ा
रंग तो बेशुमार हैं
और उन बेशुमार रंगों में
रंग सात हैं इंद्रधनुष के
पर हकीक़त तो यह है कि
उस सात रंगों में भी
रंग एक ही है
रंग-ए-सफ़ेद इश्क़ का...
मेरे मौला का....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X