आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

करें यक़ीन कैसे

                
                                                         
                            करें यक़ीन कैसे किसी के चेहरे पर।
                                                                 
                            
हर चेहरे के पीछे सैकड़ों कहानी है।।

हो ऐतबार कैसे किसी के बातों का।
हर लहज़े में छिपी झूठ बदगुमानी है।।

रहे करीब या दूरी फर्क नहीं है कोई।
हर शख्स की अपनी हीं एक कहानी है।।

कहीं शिद्दत की चाहत कहीं फरेब दिल में।
कहीं दिलों में छायी सदियों से वीरानी है।

मोहब्बत तो बस खेल है नसीबों का।
हाथ आए तो मोती वरना पानी है।।

किसी का साथ मिले जिंदगी गुज़र जाएं।
नए ज़माने में ये बातें अब पुरानी है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर