सामान्य सिगरेट से होता धुआँ
दमा, कैंसर बीमारी को छुआ
बच्चे,युवा पी रहे थे सिगरेट
जीवन हो रहा था वेस्ट
सरकार ने किये उपाय
सिगरेट खरीद धुआँ न उड़ा पाये
सिगरेट छुड़ाने के नाम पर
ई-सिगरेट का किया प्रचार
है एक बैटरीयुक्त उपकरण
निकोटिन वाले घोल को करे गर्म
एयरोसोल हो पैदा, हीटिंग डिवाइस से निकले भाप
निकलता नशा अपने आप, बच्चे, युवा ले अपने आप
सिगरेट से खतरनाक हुई नई ई-सिगरेट
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2014 में खतरों को पहचाना
लगे रोक, जल्दी उपाय है करना
अमेरिका, जापान में होने लगी मौत
ई-सिगरेट पर रोक को उठे कदम
भारत सरकार ने लगाई रोक
उत्पादन,बिक्री, भंडारण पर होगा कैद व जुर्माना
प्रयोग करने वालों पर लगेगा जुर्माना व होगी कैद
ई हुक्का न हो आबाद, जीवन न हो बर्बाद
कहे कवि अरविन्द
प्यारे बच्चों सिगरेट, ई-सिगरेट, ई-हुक्का को मत छुना
स्वस्थ शरीर को है बनाना
बादाम, अखरोट को है रोज चबाना।
- अरविन्द कुमार शर्मा
सेवानिवृत्त
जी0जी0रेसिडेन्सी
पश्चिमपुरी चौराहा
आगरा।
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X