खुशियों के बोए थे बीज मैंने, जिंदगी की जमीं को जोत कर,
मेहनत कर कर्म हल चला, पौधों को बड़ा किया पसीनें से सींच कर ।
शिक्षा की खाद डाल कर, खेलकूद की कीटनाशक का छिड़काव कर,
खुशियों के पेड़ तैयार किए,मैंने जिंदगी की बंजर जमीं पर,
बीच बीच में पनपती दुखों की खरपतवार,
आशा की खुरपी चला नष्ट की हर बार ।
निराश के कीटों को हटाया, सफलता भरी कंडे की राख से,
छोटी छोटी खुशियों की कलियां आ गईं, सकारात्मकता के सूर्य प्रकाश से।
खुशियों के बोए थे बीज मैंने, जिंदगी की जमीं को जोत कर;
आज वो बड़े पेड़ बन कर लहलहाए, मन हर्षित हुआ खुशियों के बड़े बड़े फल देख कर।
परिश्रम की पराकाष्ठा,कटु सत्य से साक्षात्कार,दुखों को पार कर,
खुशियों की सदाबहार फसल, जिंदगी की उर्वरा भूमि पर हो गई अब तैयार।
बड़ी मुश्किलों में दिन काट कर ,आने वाली पीढ़ी के लिए की है ये फसल तैयार,
महत्व समझ ले आने वाली पीढ़ियां अगर, तो ये खुशियों की फसल लहलहाती रहेगी हर बार।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X