आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जीवनदायिनी बारिश

                
                                                         
                            खुशियों की बौछार, आनंद की फुहार लाती है ये बारिश;
                                                                 
                            
इंसान हो या पशु पक्षी, सभी में उत्साह का संचार करती ;
पेड़ पौधों की मुस्कराहट, पर्वतों के झरने आबाद करती;
पर्वतों पर फैली हरितिमा ,सब कुछ लाती है ये बारिश।

चातक की लंबे समय से सूखे ,कंठ की प्यास बुझाती;
मोर के नृत्य और कोयल के कूकने का कारण बनती;
खेतों में फसलों को जीवनदान, देती है ये मनोहारी बारिश।

मेंढक को नवीन जीवन प्रक्रिया, हिरण को फुदकने को मनाती;
निर्जीव नदियों और पहाड़ी नालों में, नया जीवन संचार करती;
नदियों और जलाशयों में जान फूंक, उन्हें सजीव बनाती;

मन को रिमझिम फुहारों से, सारोबार करती है ये बारिश;
सभी के लिए जीवन दायिनी होती है, ये सुहानी बारिश।
कभी कभी अपने रौद्र रूप से ,तेज बरस साफ करती है ये धरती;

गर्मी से तपती इस धरा को, शीतलता की चादर ओढ़ा देती;
हमारी इस वसुंधरा के लिए, प्रकृति को नवीन श्रृंगार देती ;

निराशा के बीच आशा की किरण बनती है,ये जीवन दायिनी बारिश।



- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर