मैंने देखी है गहराई दिल की,
अनुमान ना लगा पाया था मैं,
घाव इतनी गहराई तक लगा कैसे;
दिल तो बड़ा छोटा सा लेकिन,
उसमें चोंट इतनी गहरी क्यों हैं,
इतने पर भी दिल से आह तक ना निकली,
सब कुछ छिपा कर रखा ,
घाव गहरा होने पर भी ,
सामने टीस ना उभरने दी इसने;
कभी कभी इस दिल ने धोखा भी खाया,
उफ़ तक ना किया,है दिल फिर से जवां हुआ।
दिल की गहराई ,मैं आज भी नाप ना पाया;
आखिर इसकी गहराई में,क्या क्या छिपा है;
में जान ना पाया,इसकी गहराई मैं आज भी नाप ना पाया।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X