आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन है निपट उदास

                
                                                         
                            शोषण की चक्की चली,
                                                                 
                            
पिसा आत्म विश्वास।
सत्ता के इस खेल से
मन है निपट उदास ।।

फूट डाल शासन करे
करे सदा षडयंत्र ।
जनता को निर्बल करे
यही मूल है मंत्र ।।

शेर मेमनों के लिए
गढ़ता रोज विधान ।
शासन तो बस रह गया
शोषण का सामान ।।

सतत बीतते ही गए
दिवस महीने साल ।
उनके घर भरते गए
लोग हुए कंगाल ।।

तन मन सब जर्जर हुए
लोग हुए बीमार ।
इधर कोढ़ में खाज है
मंहगाई की मार ।।

चमचे चांदी काटते
करते जय जयकार ।
दिन दिन खोते जा रहे
हम अपने अधिकार ।।

मुंह पर ताले लग गए
सत्ता का आतंक ।
अर्जुन वे राजा हुए
और हुए हम रंक।।
-अर्जुन प्रभात
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर