आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नन्हा पौधा तुलसी का

                
                                                         
                            नन्हा पौधा तुलसी का
                                                                 
                            

तुलसी का पौधा
मेरे आंगन में,
असीम सुख और
समृद्धि लिए बढ़ता है...
स्वच्छता का आधार,
स्वास्थ्य का पर्याय
घर में वृंदावन की
पवित्रता गढ़ता है...
अपनी जड़ में छुपाए
शांति की स्नेह धारा
अंतिम क्षणों में भी
जिंदगी से लड़ता है...
मंजरियों से लदा
उसका तन सुकोमल
हर रोग के आगे
दवा बनकर अड़ता है...
पत्ता-पत्ता उसका
अमृत का सार है,
रंगत से अपनी
माँ सी दुआएँ भरता है...
करता है हर क्षण
पुण्य प्रकाश को संचित,
सूर्य का अवतार बन
हर तम को वह हरता है...
वरण जिसका करते हैं
स्वयं ईश विष्णु
भोजन में मिलकर
बस भोग बन जाता है...
नन्हें बच्चों के लिए खिलौना
बड़ों की प्रार्थना का
संयोग बन जाता है...
प्रतिदिन का अर्घ्य
स्नेह और विश्वास का
दीपक बनकर सबको
अध्यात्म की राह दिखाता है...
वैद्य वह पुराना
हर दर्द हरने वाला
नन्हा पौधा तुलसी का
वटवृक्ष बन जाता है...
अर्चना अनुप्रिया।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
  
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर