आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कृष्ण पार्थ संवाद - " कृष्ण की पीड़ा "

                
                                                         
                            कृष्ण पार्थ संवाद - कृष्ण की पीड़ा
                                                                 
                            
शस्त्र नहीं उठाया मैंने, पर हर घाव सहा है पार्थ,
सब कुछ अपने भीतर मैंने, चुपचाप सहा है पार्थ!
भीष्म गिरे शर-शय्या पर, हृदय हुआ खंडित मेरा,
द्रोण गिरे रणभूमि में, टूटा युगों युगों का बंधन मेरा।
कर्ण! तुम्हारा सत्य पता था, फिर भी मौन रहा मैं,
कुंती की चीत्कार सुनी थी, चुपचाप सहा वह मैं।
अभिमन्यु जब घिरा अकेला, चक्रव्यूह के द्वारों में,
सुभद्रा का क्रंदन गूँजा, मेरे भी संसारों में।
धर्म जीता, सत्य जीता—पर जय का क्या मोल हुआ?
कितने घर के दीप बुझे, कुल कितना निस्तोल हुआ!
व्याध का तीर लगा अंततः, त्यागी यह देह अकेली,
इतना समझो हे पार्थ! जय-पराजय एक समान है,
हर विजेता की चिता पर भी, वही चढ़ता श्मशान है!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
48 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर