आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदू नव वर्ष 2026

                
                                                         
                            चिड़ियों को जरा चहकने दो।।
                                                                 
                            
फूलों को जरा महकने दो।।
फागुन का रंग बिखरने दो।।
ऋतु बसंत को जरा आने दो।

जब चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस को।
नव वर्ष मनाया जाएगा।।
हर दिल होगा हर्षित मन से।।
हर घर जय गान सुनाया जाएगा।।

जब प्रकृति दुल्हन का रूप धरकर।।
इस धरा पर प्रेम सुधा बरसाएगी।।
हर विटप तडाग होगा फूलों से मन भावन।
चहुं और खुशहाली छाएगी।।

उस चन्द्र मास का अभी इंतजार करो।।
मन में तुम सब तनिक विचार करो।।
हो जाए इस साल तुम्हें देखकर निष्तब्द सभी।।
इस साल तुम कुछ ऐसा नया करो।।
-अंशुल शाक्य 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर