आ ही गया लब पे तेरा नाम आते-आते
आ ही गया दिल को भी आराम आते-आते
हम हाथ लिए बैठे हों उनका हाथों में
आयेगी वो किस्मत में फिर शाम आते-आते
हमने ये सुना दिल तेरा टूटा है जाना
मुझ पर ही ये आयेगा इल्ज़ाम आते-आते
ऐसा नहीं आवाज़ें हम ही देंगे उनको
आयेगा कोई उनका भी पैग़ाम आते-आते
जाने ये हुआ क्या क्यों वो फिर मेरी जानिब
रुक से गए वो चलके दो गाम आते आते।
-अनमोल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X