देख माई,आज बिपिन रावत आया है
तिरंगे में लिपट कर तेरा लाल आया है,
खूब जख्म है तन पर
भारत माता का नाम आया है,
देख माई,आज तेरा लाल
भारत का लाल बन के आया है ,
पोछ ले आँसू
उस लाल की सौगात है ,
वो मरण शय्या पर नहीं
शहीद होकर आया है,
देख माई,मौत को हराकर
अमर होकर आया है,
तिरंगे में लिपट कर
तेरा लाल आया है ।
-हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X