मैं सदा आग लिखता हूं
मैं तप त्याग लिखता हूं
पढ़ कर मुझे जिसका खून न खौले
वह खून नहीं पानी है
पढ़ कर मुझे जो इंसान न डोले
खोई उसने अपनी जवानी है
पढ़ें मुझे वे जिनके आंखों में पानी है
जिसकी बची जवानी है
जो बलिदानी है
वही सच्चा हिंदुस्तानी है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X