हुई लड़ाई
हुई चढ़ाई
पर पी.ओ.के.नहीं ले पाए
तो युद्ध करने को क्यों लाए?
युद्ध करने को क्यों धाए?
युद्ध करने को क्यों आए?
जब केवल शत्रु को डराए
तब युद्ध भूमि से भाग पराए
क्या लड़े?
क्या अड़े?
क्यों लड़े?
क्यों अड़े?
कोई मुझे बताए
कोई मुझे समझाए
सरकारों का क्या है,ये तो आएं जाएं
सरकारों का क्या है,ये अपनी खिचड़ी पकाए।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X