पटना है बिहार की राजधानी
है इसकी अपनी प्यारी कहानी
गंगा मैया के किनारे बसा शहर
जगा रहता है दिन भर रात भर
है गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान
है नलिन विलोचन शर्मा का जन्म स्थान
पाटलिपुत्र,कुसुमपुर थी अजातशत्रु की राजधानी
१९१२ में बनी यह बिहार और उड़ीसा की राजधानी
है यह शिक्षा,व्यापार,संस्कार,साहित्य की राजधानी
चम चम चमकती सड़कें
मेट्रो के लिए दिल धड़के
दस से अधिक यहां विश्व विद्यालय हैं
ढेर सारे विद्यालय, महाविद्यालय हैं
दस से अधिक डीएवी विद्यालय हैं
यह जोड़ता है सारा संसार
रग रग में है बसा यहां प्यार
यहां से भरते विमान
सारे संसार में उड़ान
इससे है हमारा हिंदुस्तान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X