आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पूर्वांचल की शान बागी बलिया

                
                                                         
                            पूर्वांचल की शान है
                                                                 
                            
एक जिला महान है
जहां घर-घर में क्रांतिकारी हैं
जहां की धरती बड़ी प्यारी है
जहां से निकलते अधिकारी हैं
जहां लहलहाते खेत खिलखिलाते खलिहान हैं
जहां गंगा का पावन मैदान है
जहां गंगा का किनारा है
जिला जो हमारा है
जिला जो प्यारा है
स्वाभिमान पलता है जहां
बलिदान बरसता है जहां
है जहां की पावन धरा
जहां मंगल पांडे सा वीर उतरा
है वह सुंगधित धरा
है साहित्यकारों की धरा
हजारी प्रसाद द्विवेदी जहां से हैं
राजा बलि जहां से हैं
सहज कुमार जहां से हैं
है वीरों की पावन धरा
है भृगु बाबा की धरा
है बलि क्षेत्र वही
जानता जिसे मही
कोई कहता बागी बलिया
कोई कहता त्यागी बलिया
कोई कहता बागी बैरिया
कोई कहता त्यागी बैरिया
मैं वही से हूं
मैं उसी मही से हूं
परिचय इतना इतिहास यही
मैं कहता हूं सब सही सही
उलाट लो खाता बही।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर