आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं मुजफ्फरपुर में

                
                                                         
                            कहां बाबा गरीबनाथ हैं?
                                                                 
                            
कहां हमारे नाथों के नाथ हैं?
कहां है मीठी लीची नगरी?
पूछ रही है दुनिया सगरी
कहां है व्यापारिक नगरी?
कहां है साहित्यिक नगरी?
कहां है सांस्कृतिक नगरी?
कहां है उत्तरी बिहार की राजधानी?
कहां है खुदी राम बोस की कहानी?
कहां है प्रफुल्ल चाकी की कहानी?
कहां है सहज कुमार की कर्म स्थली?
कहां है जानकी बल्लभ की कर्म स्थली?
कहां है राजेंद्र बाबू की कर्म स्थली?
कहां है वह पावन धर्म स्थली?
कहां है भीखन पुर बैरिया की कहानी?
कहां है आजादी के दीवानों की राजधानी?
कहां है सूता पट्टी और मोती झील?
कहां हैं तारे झिलमिल झिलमिल?
कहां हैं " वतन के नाम' के अमर रचनाकार?
कहां हैं" बागी बलिया " के अमर रचनाकार?
कहां हैं" बलिया की मिट्टी " के रचनाकार?
जिसने साहित्य को दिया नव आकार
कहां है धान गेहूं की बालियां?
कहां हैं कोमल कोमल कलियां?
कहां हैं वीरता के पुष्प व हीरों का हार?
वह यहां है मुजफ्फरपुर में
भटकिए नहीं सुदूर में।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर