जहां लोग ध्यान रत हैं
जहां लोग ज्ञान रत हैं
जहां लोग अर्चना रत हैं
जहां लोग प्रार्थना रत हैं
जहां गूंजता मंत्रोच्चार है
जहां की भक्ति अपार है
कौन है वह देश प्यारा?
वह देश है हिंद हमारा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X