गाय को कहते माता
है गाय दूध दही दाता
गाय की बछिया लगे बड़ी प्यारी
गाय के बछड़े खेत जोतें होकर बड़े
गाय का दूध पी कर हुए हम बड़े
गाय की सेवा जो करे
स्वस्थ चंगा रहा करे
गाय के गोबर से लिपाए अंगनईया
गाय चराए भगवान कृष्ण कन्हैया
गाय के मूत्र भी दवा के काम आए
उसको गोधन कहा जाए
तत्काल गोबध रोको
जीवों की हत्या को रोको।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X