देश की गरीबी सोती सड़क पर
देश के धनी कार में बैठे दौड़ते हैं सड़क पर
देश की गरीबी दिखती है बाजार में
और गरीबों के दो जून के रोटी के इंतजार में
दिखती है गरीबी बीच बाजार में
बिकती है गरीबी सारे संसार में
दिखती है गरीबी शोषित जन में
और हमारे वतन में
उनको भी फांसी पर लटकाओ
उनको भी मजा चखाओ
जो लिप्त हैं व्यभिचार और अत्याचार में।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X