भारत मां की जय बोलो
जब मुंह तुम अपना खोलो
भारत मां की जय-जयकार
कर रही हैं नदियां हजार
कर रहे हैं समंदर अपार
तरू तृण वन उपवन लतायें
सभी जय जय कार लगाएं
सभी भारत मां के गुण गाएं
हिमालय हमारा
हिमालय न्यारा
खेत खलिहान
और रेगिस्तान
और आसमान
हरा भरा मैदान
और दसों दिशाएं
भारत मां के गुण गाएं
मिलकर जन जन हमारे सारे
भारत मां की लगाएं जय कारे।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X