जो बेटियों को पढ़ाया नहीं
वह शिक्षा को समझ पाया नहीं
वह बेटियों को समझ पाया नहीं
वह नारी शक्ति को समझ पाया नहीं
शिक्षा में शक्ति अपरम्पार
यह ले जाएगी उस पार
शिक्षा ही अंधविश्वास को भगाएगी
पर शिक्षा सुंदरी कब आएगी?
जब जनता इसको अपनाएगी
जब बेटियां विद्यालय जाएंगी
जब बेटियां पढ़ पाएंगी।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X