बढ़ रही महंगाई
क्योंकि युद्ध चल रहा है
किसने आग लगाई?
क्यों युद्ध चल रहा है?
कहां गया संयुक्त राष्ट्र संघ?
क्यों हो रहा है जंग?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में
रूस और यूक्रेन में
हिंदुस्तान और पाकिस्तान में
अमेरिका और ईरान में
क्या बाइबिल, कुरान
और हमारा पुराण
यही कहता है?
क्यों कोई लड़ता है?
क्या यही मानवता है?
जबाब देगा कौन?
क्यों सभी हैं मौन?
- सहज कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X