आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सबसे पहले तिरंगे को जिसने फहराया था

                
                                                         
                            हमारा अपना बलिया जिला
                                                                 
                            
है वीरता का पुष्प खिला खिला
जन्म से सौगात में मुझे मिला
मुझे मेरा बागी बलिया जिला
आजादी का पुष्प पहला जहां खिला
कहते हैं हम उसे बागी बलिया जिला
देख मंगल पांडे की तलवारें
भागे कायर अंग्रेज सारे के सारे
जब जिला मेरा ललकारा
मिला किसी को किनारा
जहां वहां वह हुआ किनारा
देख हमारा बागी तेवर
छोड़ छाड़ कर जेवर
भागे फिरंगी इधर उधर
अंततः गये वे अपने देश
सुरक्षित रहा हमारा देश
सबसे पहले तिरंगे को जिसने फहराया था
वह वीर चित्तू पांडे का जिला बलिया था
ऐसे ही नहीं हमारा इतिहास में गुनगान है
हर बलिया वासी के हृदय में हिंदुस्तान है
आईए देखिए यहां गंगा का मैदान है
यहां जन्म से मिलता ऊंचा स्वाभिमान है
रहता हमेशा हमारा तिरंगे पर ध्यान है
हमारा अजब का आन बान शान है
हमेशा हमसे हमारा हिंदुस्तान है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर