प्रकृति सुंदर है,है बहुत प्यारी
सुंदर है पुष्पों की क्यारी
पुष्पों की कोमलता को निहारो
पुष्पों की सुंदरता को निहारो
पर इनको जान से न मारो
पुष्प पेड़ पौधे हैं धरा का गहना
इनसे सीखो सजना, संवरना
सीखो नदियों से निरंतर बहना।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X