इन वीर जवानों को शत शत नमन मैं करता हूं
पवन दूत अभिनंदन का अभिनंदन करता हूं
जिसने मिग-21 से एफ16 को मार गिराया है
संपूर्ण जगत में भारत का मान बढ़ाया है
राजगुरु अशफाक भगत सा जिसने इतिहास रचा
अभिनंदन को देख के दुश्मन की सेना में हाहाकार मचा
संपूर्ण जगत में जिसने भारत का मान बढ़ाया है
दुश्मन के घर में घुसकर उसको मार भगाया है
मैं उस मां के नंदन का अभिनंदन करता हूं
मैं पवन दूत अभिनंदन का अभिनंदन करता हूं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X