आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बहुत याद आती हो

                
                                                         
                            बहुत याद आती हो
                                                                 
                            
मुझे क्यो सताती हो
पल पल अपनी यादों
का छाप छोड़ कर
क्यो चली जाती हो
तुम इतनी प्यारी हो
लगती जहां से न्यारी हो
तुम्हे देखता हूँ तो तुम
धरा सी नज़र आती हो
प्रकति की सुंदर छटाओं
सी तुममे हर वो बातें है
मैं ये नही कहता कि तुम
प्रकृति हो,पर प्रकृति से लबालब
उसकी ही बनाई हुई
अद्भुत उपहार हो
जो जीवन की जीती जागती
मेरी हर मनुहार हो
तुम हो तो मैं हूँ,मैं हूँ तो तुम हो
मेरे हर सांस- सांस पर एक तेरा
ही हुकूमत हर बार हो
जो बरसो से दरबदर हो मैं ढूंढ
रहा था,अश्रुपूरित नयनो से
तुझे खुद में पाने के
प्रयासरत में मै आज एक तुझमें ही
समाहित होकर जीवन पर्यन्त
तक रहना चाहता हूँ
हर अंधियारों से लड़कर
तुम्हारे जीवन में रश्मियों की
लड़ियां बिखेरना चाहता हूँ
ऐसा मेरे हृदय के पट द्वार
खोल कर प्रवेश करने वाला
वो साथी जिसका नाम
जिह्वा बोलने से लड़खड़ा रही है
न जाने क्यों..?
शायद उसके लिए आज भी
मेरे हृदय में प्रेम की नदी
की लहर उमड़ रही है
वो हमराही,जिसकी बातें
मेरे ह्रदय पटल पर विराजमान
है, जो गुंजित होकर मेरे
कानों तक आ टकरा रही है
जिसे सुनकर,अहसास कर मन
में अनेको घण्टिया बजने लग रही है

अंजली श्रीवास्तव




हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर