आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दर्द का किसको पता है

                
                                                         
                            दर्द का किसको पता है
                                                                 
                            
दे गया वो लापता है
इस जहां के लोग कैसे
जिन्हें मिटने में मजा है
कुछ गमों ने ही सजाया
मेरा दिलकश आशियाँ है
आसमां परछाइयों से
कद हमारे नापता है
हम चले तुमको भुलाने
ये बता दो दिल में क्या है
बेवफा भी जानता है
चीज क्या होती वफ़ा है
कल मेरे ख्वाबों में वो थी
अब किसी की दिलरुबा है
जल न पाया ठीक से क्या
दूर तक उठता धुआं है
कशमकश है जिंदगी में
ये किसी की तो खता है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
56 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर