आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दुआएं मेरी

                
                                                         
                            उजला ख्वाब ,चौंधियां गईं आँखें मेरी
                                                                 
                            
तेरे ख्यालों से ही रौनक हुईं रातें मेरी
हुजूम गफलतों के इतने मेरे साथ चले
अंधेरों से बहुत धुंधला गईं राहें मेरी
बोझ पलकों पे नहीं था, मेरे दिल में था
तो फिर क्या बात है झुकती हैं निगाहें मेरी
मेरी आवाज क्या इतनी दबी निकलती है
कोई सुनता ही नहीं, इतनी सदाएं मेरी
ये बेरुखी नहीं है कुदरती, दिखावा है
पुकारती नहीं गैरों को वफाएं मेरी
लुटाया मैंने जो कुछ भी,बरस रहा मुझपर
भीगो रही हैं अब मुझको ही दुआएं मेरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर