आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हौसला होता नहीं

                
                                                         
                            हौसला करता हूं लेकिन हौसला होता नहीं
                                                                 
                            
चाहकर भी मन हमारा बावला होता नहीं
एक लम्हे को ही गुजरा तू मेरे नजदीक से
दिल किसी भी बात में अब मुब्तिला होता नहीं
मै तेरी चाहत में हूं और तू मेरे बेहद करीब
अब किसी सूरत में कायम सिलसिला होता नहीं
मैं था किस दुनिया का इंसां और कहां आना हुआ
कोई दिलवर मेरे जैसा मनचला होता नहीं
ताक पर रखा हुआ हूं और अटा हूं धूल से
अनपढ़े पन्ने हमारे तब्सिरा होता नहीं
जाते जाते कर रहा है तू सभी हर काम वो
मैं तेरी अहसासों से अब भी रिहा होता नहीं
इसमें कोई शक नहीं है ये नहीं दुनिया मेरी
इसको मेरी है जरूरत मैं कभी भूला नहीं
भूल पाया भी नहीं और याद फिर आने लगी
कहने को करता हूं कोशिश फासला होता नहीं
जाल में फंसा परिंदा फड़फड़ाता है मगर
चाहता है खूब कोई जलजला आता नहीं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर