आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बदनाम होकर रह गया

                
                                                         
                            जो मेरा आगाज था,अंजाम होकर रह गया
                                                                 
                            
मैं तुम्हारे शहर में गुमनाम होकर रह गया
तुमने मुझपर की नजर तो शोहरतें हासिल हुईं
तुमने ठुकराया तो मैं बदनाम होकर रह गया
जख्म अपनों से मिले वो आज भी नासूर हैं
दुश्मनों के घाव से आराम होकर रह गया
दिखता होगा चांद भी छत पर तुम्हारे रोज ही
जो अधूरे प्यार का पैगाम होकर रह गया
इक कहानी आजतक भी है अधूरी इसतरह
कोई किस्सा उस तरह तमाम होकर रह गया
जगाकर दुश्वारियों को सो गई किस्मत मेरी
लफ़्ज़ हर तारीफ का इल्जाम होकर रह गया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर